HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तानी दूतावास पर इन चीजों की सप्लाई बंद, भारत ने दिया पड़ोसी...

पाकिस्तानी दूतावास पर इन चीजों की सप्लाई बंद, भारत ने दिया पड़ोसी देश को करारा जवाब


Indian Embasssy: ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास में भारतीय राजनयिकों और कर्मचारियों की अखबार, पानी और गैस जैसी बुनियादी जरूरतों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। अब भारत ने भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।


भारत का करारा जवाब


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने भारत के उच्चायोग में अखबारों की सप्लाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद में बंद की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तान दूतावास में अखबार की सप्लाई बंद की। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की पाइप पाइपलाइन वाली गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके बाद से भारतीय राजनयिकों और उनके परिवार के लोगों को बाजार से महंगे दामों में गैस खरीदनी पड़ रही है। इसके अलावा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तक की सप्लाई में भी समस्या आ रही है। उच्चायोग के अधिकारियों-कर्मचारियों के घर अखबार देने से भी मना कर दिया गया है।


वियना कन्वेंशन के नियम


पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के लोगों को परेशान करना वियना कन्वेंशन का उल्लंघन माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वियना कन्वेंशन के नियम के अनुसार किसी देश में दूतावास के सुचारू संचालन और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलती है।


पुलवामा हमला


2019 में पुलवामा हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय डिप्लोमैट्स को इसी तरह परेशान किया था। उस समय, भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया, उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह, और नौसेना सलाहकार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं में लगातार पीछा करना, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करना और फर्जी फोन कॉल करना जैसी हरकतें शामिल थीं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read