spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपहाड़ों पर हो रही बेवक्त बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ...

पहाड़ों पर हो रही बेवक्त बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

fok-media-samman-samaroh


Delhi-NCR Rain: पहाड़ों पर वक्त से पहले ही बर्फबारी शुरू हो गई है, जिस वजह से मौसम ने करवट ली है। इससे लोगों को अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-NCR, बंगाल और बिहार समेत देश भर के कई कई राज्यों में सोमवार से मंगलवार को तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को तड़के दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें  30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली।


मौसम विभाग ने दी जानकारी


मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सोमवार की रात करीब 2:30 बजे तक तापमान 21.8°C दर्ज किया गया। वहीं, नमी का लेवल 98 प्रतिशत तक पहुंच गया। हवा न चलने के कारण कई जगहों पर कोहरा छाया रहा और साथ ही कई जगहों पर ठंडी हवा भी चली।


कैसा रहेगा न्यूनतम तापमान?


मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकता है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो दोपहर में पूर्वी दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की हवाएं चलेंगी, जो शाम और रात तक दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की रहेंगी।


कैसा रहेगी बुधवार का मौसम


IMD ने बुधवार के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है और ये सामान्य के आसपास होंगे। सुबह में उत्तर-पूर्व दिशा से 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ेगी और शाम और रात में भी इसी रफ्तार से चलती रहेंगी।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular