HomeUTTAR PRADESHपश्चिम बंगाल के 6 अदालतों में बम की धमकी, तुरंत खाली कराया...

पश्चिम बंगाल के 6 अदालतों में बम की धमकी, तुरंत खाली कराया परिसर


West Bengal Bomb Threat: पश्चिम बंगाल के कम से कम छह जिला अदालतों को मंगलवार दोपहर बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराकर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, अदालतों के दफ्तरों को ई-मेल भेजकर दावा किया गया था कि परिसर में बम लगाए गए हैं। जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक नहीं मिला। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट और बैंकशाल कोर्ट को तुरंत खाली कराया गया। इन दोनों अदालतों में बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम भेजी गई। तलाशी अभियान कई घंटों तक चला, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


ई-मेल पर मिली धमकी


इसी तरह की घटनाएं हुगली जिले के चिनसुरा कोर्ट, पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल और दुर्गापुर कोर्ट तथा मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर कोर्ट में भी सामने आईं। सभी जगह एक जैसे ई-मेल भेजे गए थे, जिससे दहशत फैल गई। ये घटनाएं उसी दिन हुईं, जब सुबह सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया  ने कहा था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लंबित दावों के निपटारे के लिए ओडिशा और झारखंड के न्यायिक अधिकारियों की भी तैनाती की जा सकती है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस प्रक्रिया में लगे न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।


घटना को लेकर हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस की


इस बीच राज्य सचिवालय नवान्ना में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम विंग जांच कर रही है। दोषी की पहचान होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अदालत कराई गई खाली


पश्चिम बर्दवान के जिला जज देबप्रसाद नाथ ने बताया कि सुरक्षा के तौर पर अदालत खाली कराई गई ताकि तलाशी अभियान जल्दी पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि यह संभवतः फर्जी ई-मेल था। दोपहर दो बजे तक किसी भी अदालत से कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि एहतियात के तौर पर अन्य अदालतों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read