HomeUTTAR PRADESHपर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, इस...

पर्सनल लाइफ को लेकर फिर सुर्खियों में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, इस सेलिब्रिटी के साथ नजर आए


yuzvendra chahal news: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। दोनों को डिनर के बाद साथ देखा गया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पोस्ट्स और फैन अकाउंट्स के जरिए सामने आई। इस दौरान चहल ब्लैक शर्ट और ब्लू फेड जींस में नजर आए, जबकि शेफाली बग्गा ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थी। इस मुलाकात ने सोशल मीडिया यूज़र्स की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी। 


 


दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया 


 


यह मुलाकात ऐसे समय पर सामने आई है, जब चहल और आरजे महवश को लेकर खबरें छाई हुई थी। रिपोर्ट्स थीं कि दोनों अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। फिलहाल, अब तक न तो चहल और न ही महवश ने इस अनफॉलो को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में साफ दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नहीं हैं, जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया. कुछ लोग इसे सोशल मीडिया की नॉर्मल बता रहे हैं। इस सबके बीच शेफाली बग्गा के साथ डिनर के बाद चहल की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। बिग बॉस 13 से पहचान बनाने वाली शेफाली आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। दोनों की यह मुलाकात काफी कैजुअल बताई जा रही है। 


 


 2024 में धनश्री अलग हुए चहल 


 


बता दें, धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद से ही चहल की पर्सनल लाइफ पर लोगों की नजर बनी हुई है। साल 2020 में शादी करने वाले इस कपल ने 2024 में अलग होने का फैसला लिया था और पिछले साल उनका तलाक फाइनल हो गया। इसके बाद से चहल की हर पब्लिक अपीयरेंस को सोशल मीडिया पर चर्चा होती है। फिलहाल चहल की किसी नई रिलेशनशिप की कोई पुष्टि नहीं है और न ही ऐसा कोई बयान आया है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read