Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'परमिशन के बाद ही की थी शादी', पाकिस्तानी महिला से निकाह करने...

‘परमिशन के बाद ही की थी शादी’, पाकिस्तानी महिला से निकाह करने पर बर्खास्त CRPF ने दी सफाई

fok-media-samman-samaroh


CRPF Jawan Munir Ahmad: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम अटैक के बाद से भारत पाकिस्तानियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए आदेश जारी कर चुका है। इसी बीच, CRPF के जवान मुनीर अहमद को बीते दिन सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान से शादी कर ली। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी शादी की जानकारी विभाग से छिपाई।


इतना ही नहीं, मुनीर ने अपनी पत्नी मीनल के वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद भी उसकी भारत में रहने में मदद की। वहीं, अब इन आरोपों पर मुनीर अहमद का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले CRPF मुख्यालय से अनुमति ली थी। यानी उनका कहना है कि इस शादी की जानकारी विभाग को थी और उन्हीं की अनुमति से शादी की गई।


 अनुमति मिलने के 1महीने बाद की शादी 


बता दें, मुनीर अहमद अप्रैल 2017में CRPF की 41वीं बटालियन में शामिल हुए थे। बटालियन में शामिल रहते हुए उन्होंने 18अक्टूबर 2023को अपने कमांडेंट को पत्र लिखा। जिसमें मुनीर ने पाकिस्तान की मीनल खान से शादी की अनुमति मांगी थी। इस मामले में मुनीर अहमद ने बताया कि अनुमति मिलने के लगभग 1महीने बाद उन्होंने 24मई 2024को वीडियो कॉल के जरिए मीनल से निकाह किया।


मुनीर अहमद पर लगाए गए ये आरोप


मुनीर अहमद की शादी के बाद अब उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात को छिपाया। इसके अलावा कहा जा रहा है कि मीनल 28फरवरी 2024को टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं थी। लेकिन 22मार्च 2025को उनका वीजा समाप्त हो गया। भारत में रहने के लिए उन्होंने लॉन्ग-टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया। लेकिन अभी तक इस आवेदन को स्वीकृति नहीं मिल सकी। ऐसे में मुनीर पर आरोप लगाया गया कि पत्नी के वीजा समाप्त होने के बावजूद मुनीर ने अपनी पत्नी को भारत में रहने में मदद की।


मुनीर अहमद ने दी सफाई


इस मामले में मुनीर अहमद ने कहा ‘मैंने शादी से पहले CRPF मुख्यालय से अनुमति मांगी थी। उनकी अनुमति के बाद ही मैंने मीनल से निकाह किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपनी बर्खास्तगी की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मिली। ऐसे में इस बर्खास्तगी के खिलाफ अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने कहा ‘मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे अदालत से इंसाफ जरूर मिलेगा।


वहीं, इस मामले में CRPF का कहना है कि मुनीर ने अपनी शादी की बात छिपाई और मीनल को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने दिया। जो सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular