spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का गर्व', पीयूष गोयल ने PM मोदी की...

‘पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का गर्व’, पीयूष गोयल ने PM मोदी की तारीफ में क्यों कही ये बात?

fok-media-samman-samaroh


Piyush Goyal: केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत के वैश्विक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए एक पुराने टेलीविजन विज्ञापन की मशहूर टैगलाइन ‘पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का अभिमान’ का जिक्र किया। गोयल ने यह टिप्पणी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जहां उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों और भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।


PM मोदी के दृष्टिकोण पर पीयूष गोयल को बोल


पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां पड़ोसी देश भारत की प्रगति और उपलब्धियों को देखकर ईर्ष्या करते हैं। जबकि भारतीय नागरिकों को अपनी सरकार और देश पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने इस टिप्पणी को 1980 और 90 के दशक के एक लोकप्रिय टेलीविजन विज्ञापन से जोड़ा, जिसमें ‘पड़ोसी की ईर्ष्या, मालिक का अभिमान’ का नारा एक प्रीमियम उत्पाद की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। गोयल ने इस नारे का उपयोग करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक कूटनीति, और सामाजिक सुधारों को रेखांकित किया।


पीयूष गोयल ने विशेष रूप से ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ जैसी पहलों का उल्लेख किया। जिन्होंने भारत को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत किया। बल्कि वैश्विक मंच पर एक जिम्मेदार और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। गोयल ने कहा ‘प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारत को ऐसा राष्ट्र बनाने का है, जिसे देखकर दुनिया प्रशंसा और ईर्ष्या दोनों महसूस करे। हमारी नीतियों और उपलब्धियों ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है। बल्कि हमारे पड़ोसियों को भी हमारी प्रगति का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया है।’  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular