HomeUTTAR PRADESH‘पंडित नेहरू ने 12 साल जेल में बिताए, फिर 17 साल वो...

‘पंडित नेहरू ने 12 साल जेल में बिताए, फिर 17 साल वो प्रधानमंत्री भी रहे’ लोकसभा में पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज


Vande Mataram Lok Sabha2025:  लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका स्थापित करना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए बलिदान दिया। यह सरकार उन पर नए-नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है।


प्रियंका गांधी ने कहा वंदे मातरम के इस स्वरूप पर सवाल उठाना, जिसे संविधान सभा ने स्वीकार किया, वह उन महान विभूतियों का अपमान है। प्रियंका गांधी ने रविंद्र नाथ ठाकुर, महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, भीमराव अंबेडकर जैसे विभूतियों का अपमान है। हमारे प्रधानमंत्री महोदय 12 साल से प्रधानमंत्री हैं, लगभग उतने ही साल पंडित नेहरू ने जेल में बिताए। पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए 12 साल जेल में बिताए। फिर 17 साल वो प्रधानमंत्री भी रहे। पंडित नेहरू के अपमान के लिए आपके मन में जितनी चीजें उन सभी को जमा कर लीजिए, फिर अध्यक्ष महोदय की अनुमति से लंबी चर्चा कर लीजिए. लेकिन जनता से हमे जिस काम के लिए यहां भेजा है, उस पर बात कीजिए। बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण इन पर बात क्यों नहीं होती है?


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- आज इस चर्चा को पीएम ने शुरू किया. भाषण दिया- कहने में कोई झिझक नहीं है कि भाषण अच्छा देते हैं, बस थोड़ा लंबा है. बस एक कमजोरी है उनकी- तथ्यों के मामले में कमजोर हो जाते हैं. मैं तो जनता की प्रतिनिधि हूं कलाकार नहीं हूं. प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि- ‘तथ्यों को तथ्य के रूप में सदन में रखना चाहती हूं. वंदे मातरम् की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा 1896 में रवींद्र नाथ ने ये एक अधिवेशन में ये गीत गायाय ये अधिवेशन कांग्रेस का था. वंदे मातरम् की क्रोनॉलॉजी में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने पहले दो अंतरे लिखे. 1882 में उपन्यास आनंदमठ प्रकाशित किया, इसमें चार अंतरे और जोड़े गए.


आप (भाजपा) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं- प्रियंका गांधी


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “आप (भाजपा) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। चाहे हम कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठेंगे और आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read