HomeUTTAR PRADESHपंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर हुए गिरफ्तार


Lawrence Gang Arrested: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा की सीमा के पास से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों पर 15 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वहीं, डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पटियाला-अंबाला हाईवे के पास से एक गांव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के पास से 1 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल और से 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में SAS नगर के स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।


दोनों शूटर पर हैं कई आरोप


शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों पर फाजिल्का में भारत रत्न उर्फ विक्की की हत्या का आरोप है। विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर वे पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने के लिए लौटे थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं और उनके खिलाफ पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में हत्या, डकैती, उगाही और हथियार अधिनियम समेत 15 से ज्यादा जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।


कानून-व्यवस्था बनाए रखने का लक्ष्य


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ये गिरफ्तारियां राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रहेी है। इस ऑपरेशन से न केवल लॉरेंस बिश्नोई गैंग को निशाना बनाया जा रहा है, बल्कि पंजाब में भी अपराधों को कम करने का लक्ष्य रखा गया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read