HomeUTTAR PRADESHपंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, विजिलेंस ने 25 ठिकानों पर...

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, विजिलेंस ने 25 ठिकानों पर मारी रेड


Bikram Majithia arrested: पंजाब के पूर्व मंत्री और आकाली दल के दिग्गज नेताओं में शुमार बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस टीम ने हिरासत में ले लिया है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने चंडीगढ़ सहित कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के पीछे रेड ड्रग मनी की तलाश है। चंडीगढ़ स्थित मजीठिया के आवास पर विजिलेंस के अधिकारियों और पूर्व मंत्री के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि, इस गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। जहां मजीठिया ने पुलिस के इस एक्शन को बदले की कार्रवाई बताई है तो वहीं, सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर ने मजीठिया की गिरफ्तारी की निंदा की है। गौरतलब है कि अभी तक इस गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस अधिकारी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 


मजीठिया ने CM भंगवत मान को दी चेतावनी


नशा तस्करी मामले में आज सुबह से ही चंडीगढ़, अमृतसर समेत 25 ठिकानों पर विजिलेंस के अधिकारियों के द्वारा तलाशी ली जा रही थी। एक वीडियो में जिसका विरोध भी मजीठिया भी करते दिखे। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने कहा, “मैंने बहुत पहले ही कहा था कि जब भगवंत मान सरकार को नशीली दवाओं के झूठे मामले में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब मेरे खिलाफ एक नया झूठा मामला दर्ज करने की तैयारी है।“ मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। भगवंत मान यह बात समझ लें, जितने भी मामले दर्ज कर लें, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों की बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सच की जीत होगी।


सुखबीर बादल ने AAP सरकार पर साधा निशाना


शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल बिक्रम मजीठिया के साथ मजबूती से खड़ा है। यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी मजीठिया द्वारा सरकार पर लगाए गए कठोर प्रहार और उसके भ्रष्ट और अनैतिक कृत्यों को उजागर करने से घबरा गए हैं। हम मजीठिया और अन्य अकाली नेताओं द्वारा राज्य एजेंसियों को उनके खिलाफ खुला छोड़ कर लोगों की आवाज दबाने के क्रूर प्रयासों से नहीं डरेंगे। यह पहली बार नहीं है कि अकाली नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की गई है। हम इसका डटकर मुकाबला करेंगे। झूठे मामले दर्ज करना एक आपराधिक कृत्य है। अधिकारियों को पता होना चाहिए कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए सभी झूठे मामलों और दमन के कृत्यों की जांच निश्चित रूप से उचित समय पर की जाएगी। मैं पुलिस कर्मियों से कानून तोड़ने से बचने का आग्रह करता हूं, क्योंकि सत्ता परिवर्तन में सिर्फ डेढ़ साल बाकी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read