HomeUTTAR PRADESHपंजाब और जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता करेगी हरियाणा...

पंजाब और जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता करेगी हरियाणा सरकार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया ऐलान


HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बारिशऔर बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में मदद करेगी। हरियाणा सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पड़ने पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे।


हरियाणा के करनाल में आज देशभर के 70 नगर निगमों के मेयर की बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक दो दिन तक चलेगी जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे। इस बैठक में आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की।  आज इस बैठक का पहला दिन था और दो दिन तक इस बैठक में विकास कार्य को लेकर चर्चा होगी किस तरह से अलग-अलग शहरों में प्रदेशों में विकास के कार्य किया जा रहे हैं वहां के नगर निगम की तरफ से कैसे कार्य किया जा रहे हैं। इन सब चीजों को लेकर जो है चर्चाएं की जा रही है और किस तरह से बदलाव लाया जा सकता है कुछ चीजों को अपनाया जा सकता है इन सबको लेकर इस दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है।


बारिश ने तोड़ा पिछले 40 साल का रिकॉर्ड


मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज की बैठक के बारे में तो मैं विस्तार से पहले ही बता दिया है लेकिन जो हालात आज के दिन बंद रहे हैं। पंजाब की बात हो या दूसरे प्रदेशों की बात हो, बरसात की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस समय सरकार और संस्थाओं को आम जनता की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जो अपने-अपने हिसाब से कार्य कर रहे हैं। कल मैं पंजाब के क्षेत्र में गया था जो नुकसान वहां पर हुआ है। आज मैं चंडीगढ़ से आया हूं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read