Punjab Haryana Water Dispute: हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद बढ़ते दिख रहा है। मंगलवार को भगवंत मान ने एक वीडियो के जरिए हरियाणा को पानी देने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा को अपनी जल सीमा से बाहर कोई अतिरिक्त पानी नहीं देगा। सीएम मान ने कहा, “हरियाणा अपनी पूरी हिस्सेदारी का पानी इस्तेमाल कर चुका है। अब पंजाब एक बूंद पानी भी अतिरिक्त नहीं देगा।” इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है।बता दें, अबतब पंजाब ने 4000 क्यूसेक पानी हरियाणा को दे दिया है। लेकिन हरियाणा ने पंजाब से 8500 क्यूसेक पानी की मांग की है। इसी बात को लेकर अब दोनों राज्यों के बीच विवाद शुरु हो गया है।
“पंजाब एक बूंद पानी नहीं देगा”, जल विवाद पर CM भगवंत मान का हरियाणा को दो टूक जवाब
RELATED ARTICLES









