HomeUTTAR PRADESHपंचकूला में मूसलधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ, स्कूल जा रही...

पंचकूला में मूसलधार बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ, स्कूल जा रही एक कार पर गिरा बड़ा पत्थर, 4 बच्चे घायल


Panchkula News:हरियाणा के पंचकूला में मूसलधार बारिश के दौरान बड़ा हादसाहुआ।जहां एक प्राइवेट स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों से भरी कार पर भारी भरकम पेड़ गिर गया। कार में 6स्कूली बच्चे सवार थे। इस घटना में बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।


यह घटना पंचकूला के सेक्टर-4की है। जहां बच्चों भरी एक कार पर स्कूल के बाहर एक बड़ा भारी भरकम पेड़ कार पर आ गिरा। हादसे के दौरान कार में अनूप अत्री और 6बच्चे सवार थे। जिसमें आनंद अत्री के अपने दो बच्चे और उनके भाई अनूप अत्री के दो बच्चे और उनकी बहन के दो बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि पंचकूला जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता द्वारा आज सुबह 7ही पंचकूला जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश किए गए थे जारी। निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी क्रेदों में अवकाश घोषित किया था, लेकिन पंचकूला के कई निजी विद्यालय अभिभावकों को जबरदस्ती बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं।


हादसे का जिम्मेदार कौन?


ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐसे मौसम में अगर बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है और किसी भी तरह का कोई अप्रिय हादसा होता है जैसे कि कार पर यह पेड़ गिरने की घटना हुई है तो उसका जिम्मेदार आखिरकार कौन होगा?

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read