HomeUTTAR PRADESHनीतीश सरकार में बीजेपी के 9 नए मंत्री, JDU के मंत्रियों की...

नीतीश सरकार में बीजेपी के 9 नए मंत्री, JDU के मंत्रियों की लिस्ट आई सामने


Bihar CM Oath Taking Ceremony 2025 Live: बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश कुमार 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी सरकार में बीजेपी के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जो फिर से इस पद की शपथ लेंगे। वहीं, नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की संभावित सूची और पार्टियों के कोटे के अनुसार नाम तय कर दिए गए हैं।


बिहार CM शपथ ग्रहण समारोह


नीतीश कुमार कीमंत्रियों की सूची


नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार में जेडीयू कोटे से मुख्यमंत्री के अलावा सात अन्य मंत्री शपथ लेंगे। जेडीयू के संभावित मंत्रियों की सूची में विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और जमा खान के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। पूरी  लिस्ट भी सामने आ गई है।


1- श्रवण कुमार


2- विजेंद्र यादव


3- विजय कुमार चौधरी


4-  जमा खान


5- लेसी सिंह


6- जमा खान


 


7- मदन सहनी


CM नायाब सैनी पहुंचे बिहार


नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भी शामिल होंगे। इसी सिलसिले में वे बिहार पहुंच भी चुके है।


योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे शपथग्रहण में


नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। योगी पटना के लिए रवाना हो चुके हैं और लगभग ढाई घंटे तक वहां रहेंगे। बिहार चुनाव में उन्होंने 31 रैलियां की थीं, जिनमें से 27 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत मिली थी, जिससे उनका योगदान निर्णायक माना गया।


नीतीश, सम्राट और विजय सिन्हा की संपत्ति


नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अगर संपत्ति की बात करें तो सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच नेटवर्थ का अंतर बहुत मामूली है।


जेडीयू और बीजेपी के संभावित मंत्री


जेडीयू के कोटे से आठ नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, जमा खान, मदन सहनी और महिला चेहरा लेसी सिंह शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के कोटे से नौ नए नेता मंत्री बनेंगे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी शामिल हैं। दिलीप को बिहार में बीजेपी की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।


अन्य नेता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मंत्री


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बनेगे, जो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं। पहले उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में था, लेकिन अब दीपक प्रकाश को एमएलसी बर्थ की पुष्टि कर मंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया गया है।


अन्य अतिथि और शपथग्रहण


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथग्रहण में शामिल होने पटना के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ विधायक कुलदीप धनखड़ भी बिहार पहुंचे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read