HomeUTTAR PRADESHनादिया में बम धमाके ने ली नाबालिग बच्ची की जान, कालीगंज उपचुनाव...

नादिया में बम धमाके ने ली नाबालिग बच्ची की जान, कालीगंज उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले हुआ हादसा


Kaliganj by Poll Result: चुनाव के इस माहौल में पश्चिम बंगाल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक तरफ तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद अपनी जीत का जश्न मना रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ नतीजों से थोड़ी देर पहले कालीगंज विधानसभा मेंएक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक नाबालिग की जान चली गई। यह हादसा मतगणना के दौरान हुआ। जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।


हादसे के बाद सामने आया सीएम ममता बनर्जी का बयान


हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक एक्स पोस्ट सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मैं बारोचंदगर में विस्फोट में एक लड़की की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।उन्होंने लिखा कि, पुलिस दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कड़ी और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी।’’ मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का भी बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।


“टीएमसी ने धमकी से जीता कालीगंज…”, बीजेपी का दावा


कालीगंज में बम विस्फोट से नाबालिग लड़की की मौत पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में गुंडों और अपराधियों की पार्टी टीएमसी को वोट देने से ऐसी घटनाएं होती हैं। टीएमसी ने धोखे और धमकी से कालीगंज उपचुनाव जीता।” उन्होंने आरोप लगाया, “टीएमसी ने असली बमों से जीत का जश्न मनाया। ममता बनर्जी ने बम उद्योग लाया है।” वामपंथियों ने दावा किया कि मृतक लड़की उनके कार्यकर्ता के परिवार से थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read