HomeUTTAR PRADESHनवरात्र में पीरियड्स के कारण व्रत नहीं रख पाई तो उठाया खौफनाक...

नवरात्र में पीरियड्स के कारण व्रत नहीं रख पाई तो उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान हुई मौत


UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 36साल की महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने का कारण भी बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, अभी चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच, उस महिला को पीरियड्स शुरु हो गए। जिस वजह से महिला व्रत नहीं रख पाई। इसी दुख में महिला ने अपनी जान दे दी।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, ये मामला यूपी के झांसी के शहर कोतवाली का है। जहां पन्ना लाल गोला कुआं मोहल्ले की रहने वाली 36साल की महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 


 महिला के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले महिला को पीरियड्स हो गए थे। जिस वजह से वह नवरात्रि का व्रत नहीं रख पाई। इस बात से दुखी होकर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।


पति ने बताई पूरी कहानी


मृत महिला की पहचान प्रियंशा सोनी के रुप में हुई है। वह अपने पति मुकेश सोनी और दो बेटियों के साथ रहती थी। इस मामले में मृत महिला के पति मुकेश सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंशा इस बार के नवरात्रि के लिए काफी खुश थी। उसने नवरात्रि शुरु होने से पहले ही सारी तैयारियां कर ली थी। लेकिन नवरात्रि के पहले ही दिन उसे पीरियड्स शुरु हो गए। जिस वजह से वह ना तो नवरात्रि का व्रत रख पाई और ना ही पूजा-अर्चना कर पाई।


मृत महिला के पति ने आगे बताया कि पीरियड्स शुरु होने की वजह से उसकी पत्नी बहुत दुखी हो गई। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को बहुत समझाया। लेकिन पीरियड्स की वजह से व्रत ना रख पाने की बात उसके दिलों-दिमाग ने निकल ही नहीं रही थी।


जहर खाकर  दी जान


मृत महिला के पति के अनुसार, पत्नी के पीरियड्स शुरु होने के अगले दिन ही उसने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read