Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHनगर पंचायत इल्तिफातगंज कार्यालय पर मनी गांधी व शास्त्री की जयन्ती

नगर पंचायत इल्तिफातगंज कार्यालय पर मनी गांधी व शास्त्री की जयन्ती

fok-media-samman-samaroh

इल्तिफातगंज,अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत कार्यालय परिसर मे बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। आपको बता दें कि नगर पंचायत इल्तिफातगंज कार्यालय परिसर पर ध्वजारोहण के बाद चेयरमैन समा परवीन अध्यक्ष प्रतिनिध इरफान अहमद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस दौरान नगर पंचायत सभासद गण उपस्थित रहे। नगर पंचायत कार्यालय सहायक कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को एकता अखंडता की शपथ के साथ नगर पंचायत के सभी वार्डों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। वहीं मिष्ठान का भी वितरण किया गया उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वच्छता श्रमदान भी किया। वहीं जयंती के इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष समा परवीन ने बताया कि स्वच्छता को हमें प्राथमिकता में शामिल करना होगा, स्वच्छता होगी तो स्वास्थ्य भी सही रहेगा। नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक से सहयोग की आवश्यकता है। नगर पंचायत लिपिक सर्वेश नारायण मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य-अहिंसा के पुजारी थे, देश की आजादी में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, बापू ने सत्य-अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया में स्थापित किया, आज भारत गांधी और शास्त्री के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर इस कार्यक्रम में नगर पंचायत इल्तिफातगंज के वरिष्ठ नागरिक तथा सभासदगण एवं कार्यलय के कर्मचारी सफाई कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular