HomeUTTAR PRADESHनक्सली गढ़ में जिंदगी से जंग, उफनती नदी से जोखिम भरा सफर,...

नक्सली गढ़ में जिंदगी से जंग, उफनती नदी से जोखिम भरा सफर, दुपहिया कंधे पर उठाए नदी से काट रहे रास्ता


Maharashtra News: हरियाली से परिपूर्ण महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले को बरसात के पानी ने मुसीबत में डाल दिया है, बीते 4दिनों से हो रही भारी बारिश ने गढ़चिरौली के निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति है, वही यहां के लाहेरी गाँव से करीबन 12से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है, वही यहां के लोग जान जोखिम में डालकर दूसरे छोर पर पहुंच रहे है, जो धोकादायक माना जा रहा है, यहां नक्सलियों के साथ बारिश के पानी से भी दी चार होना पड़ता है।


गुंडेनूर नाले पर बनाये जाने वाला पुल अधर में लटका होने से लाहेरी से करीबन 12 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरह से टूट चुका है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से गढ़चिरौली जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अल्लापल्ली को सिरोंचा से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353C बंद हो गया है।


12 गावों का टूटा संपर्क


भारी बारिश की वजह से वैकल्पिक मार्ग पर अनुबंध दर से बना पुल बह गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यातायात पूरी तरह से ठप रहा है। कई गांवों के संपर्क टूटने की वहज से लोगों को भूखमरी का सामना करना पड़ सकता है।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read