HomeUTTAR PRADESHनकली घी से बने तिरुपति लड्डू, सीबीआई ने खोले चौंकाने वाले राज

नकली घी से बने तिरुपति लड्डू, सीबीआई ने खोले चौंकाने वाले राज


Tirupati CBI Exposes Fake Ghee: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में बनाए जाने वाले प्रसिद्ध लड्डुओं में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है।


सीबीआई की जांच में पता चला कि उत्तराखंड की भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी ने 2019से 2024तक बिना दूध या मक्खन खरीदे लगभग 68लाख किलोग्राम नकली घी टीटीडी को सप्लाई किया। इस घी की अनुमानित कीमत 250करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी अजय कुमार सुगंध की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि रसायन मोनोडाइग्लिसराइड्स और एसिटिक एसिड एस्टर के माध्यम से घी की बनावट और मात्रा बढ़ाई जाती थी।


ब्लैकलिस्टेड डेयरी ने किया धोखाधड़ी का खेल


भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी को टीटीडी लड्डू प्रसाद के लिए घी आपूर्ति का ठेका मिला था, लेकिन 2022में अनियमितताओं के चलते इसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इसके बावजूद, कंपनी ने अपने नाम बदलकर वैष्णवी डेयरी (तिरुपति), माल गंगा डेयरी (उत्तर प्रदेश) और एआर डेयरी फूड्स (तमिलनाडु) के जरिए टीटीडी से ठेके हासिल किए और नकली घी की आपूर्ति जारी रखी। जांच में यह भी पता चला कि फर्जी घी बनाने वाली इकाई ने दूध खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में जानबूझकर धोखाधड़ी की।


अस्वीकृत घी को दोबारा भेजा गया


जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि जुलाई 2023 में टीटीडी ने पशु वसा मिलावट के कारण अस्वीकार किया गया घी, एआर डेयरी और वैष्णवी डेयरी के जरिए फिर से मंदिर में भेजा गया। तमिलनाडु स्थित संयंत्र का निरीक्षण करने पर पता चला कि चार टैंकर वापस नहीं लौटाए गए और पास की पत्थर तोड़ने वाली यूनिट में भेज दिए गए। अगस्त 2024 में इन्हीं टैंकरों के लेबल बदलकर घी की गुणवत्ता सुधारी गई और वही घी लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल किया गया। अब सीबीआई मामले में शामिल सभी डेयरियों, रासायनिक आपूर्तिकर्ताओं और टीटीडी अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read