HomeUTTAR PRADESH‘ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ...

‘ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है’ जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर फहराए गए भगवा ध्वज के बााद बोले सीएम योगी


Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने PM नरेंद्र मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ‘शिखर’ पर फहराए गए भगवा ध्वज और मंदिर में राम लला की मूर्ति के छोटे मॉडल भेंट किए।इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भगवान राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्म गौरव का प्रतीक है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य, न्याय और राष्ट्र धर्म का प्रतीक है। पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले और पीढ़ियां बदली परंतु आस्था हमेशा अडिग रही। उन्होंने कहा कि जब RSS जैसे संगठन के हाथों में कमान आई तो एक ही उद्घोष हुआ कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। यहां हर दिन एक पर्व है और हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति हो रही है।


ध्वजारोहण हो गया….हमने इसे अपनी आंखों से देखा है– मोहन भागवत


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिन है। इतने लोगों ने सपना देखा, इतने लोगों ने प्रयास किए, इतने लोगों ने अपने प्राण अर्पण किए आज उनकी आत्मा को तृप्त हुई होगी। आज वास्तव में अशोक जी को वहां शांति मिली होगी। उन्होंने अपना प्राण अर्पण किया और अपना पसीना बहाया तथा जो पीछे रहे वो भी मन में इच्छा करते रहे कि मंदिर बनेगा-बनेगा और आज मंदिर निर्माण की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई। ध्वजारोहण हो गया, हमने इसे अपनी आंखों से देखा है।”

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read