HomeUTTAR PRADESHधुंआ-धुआ हुआ जयपुर-अजमेर हाईवे... गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटने से जोरदार धमाका,...

धुंआ-धुआ हुआ जयपुर-अजमेर हाईवे… गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटने से जोरदार धमाका, दूर तक दिखीं आग की लपटें


Jaipur Ajmer Highway Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। दरअसल, 7 अक्टूबर को सावरदा पुलिया के पास मौजमाबाद इलाके में एक ऐसे ट्रक में आग लग गई, जो गैस सिलेंडर से भरा हुआ था। यह दर्दनाक घटना हादसा दो ट्रकों में टक्कर के बाद हुआ था, जिसके बाद गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई, जिस कारण मौके पर लगातार तेज धमाके हुए। हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और अब भी मौजूद हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा दो ट्रकों की टक्कर के बाद हुआ, जिसके चलते एक ट्रक आग की चपेट में आ गया। जिस वजह से गैस सिलेंडर से भरा हुआ टैंकर भी पलट गया और लगातार तेज धमाके हुए। सूचना अनुसार आसपास के वाहनों की भी आग की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।


बचाव कार्य के लिए दमकल की गाड़ियां मौजूद


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईवे पर लोगों का आना-जाना रोक दिया। हालात को काबू में लाने के लिए दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दूदू, बगरू और किशनगढ़ से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read