HomeUTTAR PRADESHधर्म की आड़ में अपराध...साधु के भेष में छिपा हैवान, हरिद्वार में...

धर्म की आड़ में अपराध…साधु के भेष में छिपा हैवान, हरिद्वार में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


Haridwar Crime: उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक सैनी के रूप में हुई है। जो साधु के भेष में घूम रहा था। उसने माथे पर त्रिपुंड, गले में माला, हाथ में त्रिशूल और कमर में बाघंबर पहन रखा था, ताकि अपनी असली पहचान छिपा सके। 


क्या है पूरा मामला?


जानकारी के अनुसार, हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत आरोपी दीपक सैनी को श्यामपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दीपक ने एक परिवार को मनोकामना पूरी करने का लालच देकर बच्ची को अपने पास बुलाया। इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक मौके से फरार हो गया औऱ साधु के वेश में अलग-अलग जगह घूमता रहा, ताकि पुलिस की नजरों से बचा रहे। हालांकि, पुलिस की छानबीन के चलते वह पकड़ा गया।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह खुद को त्रिकालदर्शी और परमज्ञानी शिवभक्त बताकर महिलाओं और बच्चियों को बहलाता-फुसलाता था। वह भगवान शिव के आशीर्वाद और प्रसाद का लालच देकर अपने शिकार को जाल में फंसाता था। पुलिस ने आगे बताया कि दीपक सैनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read