spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘...धर्म और समाज के लिए महान बलिदान दिया’ वीर बाल दिवस पर...

‘…धर्म और समाज के लिए महान बलिदान दिया’ वीर बाल दिवस पर सीएम सैनी ने दिया भावुक संदेश

fok-media-samman-samaroh


HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन साहिबज़ादों ने समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि सिरसा की ऐतिहासिक भूमि पर वीर बाल दिवस पर आने का मौका मेरे लिए गौरव की बात है। श्री गुरु तेग बहादुर जी के पूरे परिवार ने धर्म और समाज के लिए महान बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीर बाल दिवस के अवसर पर पंचकूला में साहिबज़ादों को नमन किया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में 6 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार प्रयासरत है।


बच्चों को किया गया सम्मानित


सीएम नायब सैनी ने कहा कि पूरे देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पूरी गहन श्रद्धा से मनाया जाता है।  प्रदेश में 1 नवंबर से 24 नवंबर में श्री गुरु तेग बहादुर जी की याद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से डाक टिकट, सिक्के और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। 1984 के दंगों में पीड़ित 121 परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का काम किया। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया गया।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular