spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHधर्मांतरण के बाद 'घर वापसी', लखनऊ में 12 मुस्लिमों ने इस्लाम छोड़कर...

धर्मांतरण के बाद ‘घर वापसी’, लखनऊ में 12 मुस्लिमों ने इस्लाम छोड़कर अपनाया सनातन धर्म

fok-media-samman-samaroh


UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक धार्मिक आयोजन के तहत 12लोगों ने इस्लाम छोड़कर पुनः हिंदू धर्म में वापसी की। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में आयोजित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें सभी 12लोगों को त्रिपुंड लगाया गया और भगवा वस्त्र पहनाए गए।


इस्लाम छोड़ दोबारा हिंदू धर्म अपनाया


विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इन 12लोगों को विभिन्न कारणों से इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। कुछ को प्रलोभन जैसे पैसे और नौकरी का लालच दिया गया, जबकि कुछ के साथ कथित तौर पर दबाव या ब्लैकमेलिंग की गई। इनमें से कुछ लोग लव जिहाद के शिकार भी बताए गए हैं। परिषद का कहना है कि ये लोग अपनी इच्छा से अपने मूल धर्म में वापस लौटना चाहते थे। इसलिए इस आयोजन का हिस्सा बने।


गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में सुबह 9:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में वैदिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन का आयोजन किया। सभी 12 लोगों को त्रिपुंड (माथे पर चंदन से बनी तीन रेखाएं) लगाया गया और भगवा वस्त्र प्रदान किए गए। जो हिंदू धर्म में पवित्रता और सनातन संस्कृति का प्रतीक माने जाते हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी भी रही ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular