spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदो बसों की हुई जोरदार टक्कर, 6 लोगों की गई जान 28...

दो बसों की हुई जोरदार टक्कर, 6 लोगों की गई जान 28 घायल

fok-media-samman-samaroh


Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार, 24 नवंबर को दो निजी बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। इस हादसे पर पुलिस ने जानकारी दी है कि मदुरै से सेनकोट्टई जा रही एक निजी बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही एक अन्य बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों और दमकलकर्मियों ने बड़े लेवल पर बचाव अभियान चलाया।  

क्या थी हादसे की वजह? 

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि बस चालक की तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से ये दुर्घटना हुई।


घायलों का चल रहा इलाज


वहीं सभी 28 घायल यात्रियों का पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular