spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदो बच्चों की मां रिश्तेदार के साथ फरार, 11 साल की बच्ची...

दो बच्चों की मां रिश्तेदार के साथ फरार, 11 साल की बच्ची को भी ले गई साथ, घरवाले तलाश में दर-दर की खा रहे ठोकरें

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले के  कादियां के मोहल्ला कृष्णा नगर की दो बच्चों की मां अपने ही भाई के साले के साथ भाग गई है। महिला अपने 11साल की बेटी को अपने साथ ले गई है और लड़के को घर पर ही छोड़ गई है। इस बीच, उसका पति अपनी पत्नी और बेटी को खोजने के लिए विभिन्न पुलिस थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।


इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए लापता महिला के पति विक्रम ने बताया कि मेरे जीजा का साला जो अक्सर मेरे घर आता था और मेरी पत्नी को दीदी कहकर पुकारता था और उसका मेरे घर पर काफी आना-जाना था। मुझे नहीं पता था कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा था। गत 16मई को वह मेरी पत्नी को अपने साथ ले गया और अब तक वापस नहीं लौटा, जिसकी सूचना मैंने कादियां थाने और एसएसपी कार्यालय को भी दी है और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।


11 वर्षीय बेटी को लेकर हुई फरार


पुलिस के मुताबिक, मेरी पत्नी मेरी 11वर्षीय बेटी को भी अपने साथ ले गई है और बेटे को यहीं छोड़ गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संबंधित नंबर, पता और संभावित ठिकाने के बारे में सूचित कर दिया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा रही है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular