नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जता दी है। इसमें अमेरिका ने बड़ा रोल अदा किया है। इस फैसले में उप राष्ट्रपित जेडी वेन्स और विदेश मंत्री मार्कों रुबियो ने अहम रोल अदा किया है। इस बात की जानकारी यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने दी। उन्होंने दोनों देशों से बातचीत को ‘सुंदर साझेदारी’ बताया। लेकिन जैसे ही सीजफायर का ऐलान हुआ, उसके कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन दागे गए।
अपने बयान में टैमी ब्रूस ने कहा कि दोनों देशों के बीच यह समझौता अमेरिका की नई सोच का नतीजा है। इसके लिए टैमी ब्रूस ने उपराष्ट्रपति वेन्स और विदेश मंत्री रुबियो की भूमिका की सराहना की। साथ ही यह दबाव संघर्ष विराम की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटों में कई स्तरीय बातचीत हुईं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक शामिल थे।
यह एक जटिल, पीढ़ियों पुराने मुद्दे के लिए महत्वपूर्ण कदम है- टैमी ब्रूस
टैमी ब्रूस ने कहा, “यह एक जटिल, पीढ़ियों पुराने मुद्दे के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उपराष्ट्रपति वेन्स और विदेश मंत्री रुबियो ने मिलकर इस संघर्ष को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई सोच और टीम की प्रतिबद्धता ने इस मामले को हल करने में मदद की है, जो विश्व को एक स्थिर और शांतिपूर्ण भविष्य की ओर ले जाएगी।









