HomeUTTAR PRADESHदेश के विकास पर पीएम मोदी ने दिया बयान, बोले- भारत ब्रिज...

देश के विकास पर पीएम मोदी ने दिया बयान, बोले- भारत ब्रिज बनाने वाले देश की तरह काम कर रहा


PM Modi Statement: पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने 6 दिसंबर को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की कुछ दशकों पहले की धीमी आर्थिक बढ़त को ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ’ कहना हिंदू आस्था को बदनाम करने की कोशिश है। हिंदू जीवन शैली को गलत तरीके से विकास से जोड़कर पेश किया गया, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया कई हिस्सों में बंटी हुई है, वहीं भारत एक ब्रिज बनाने वाले देश की तरह काम कर रहा है।


भारत बढ़ रहा आगे-पीएम


इसके साथ ही पीएम ने बताया कि बताया कि 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और इस दौरान दुनिया ने कई बड़ी चुनौतियां जैसे वैश्विक आर्थिक संकट और महामारी देखी है। इन मुश्किलों के बीच भी भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।


दुनिया मंदी पर भारत में विकास


इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, तब भारत एक अलग लीग में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया मंदी की बात करती है, उस समय भारत विकास की कहानी लिखता है। जब दुनिया भरोसे के संकट के दौर से गुजरती है तब भारत भरोसे का मजबूत स्तंभ बनकर उभरता है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read