HomeUTTAR PRADESH‘दुश्मन" नहीं, बल्कि "पड़ोसी…’ भारत को लेकर बदले बिलावल भुट्टो के सुर

‘दुश्मन” नहीं, बल्कि “पड़ोसी…’ भारत को लेकर बदले बिलावल भुट्टो के सुर


Pakistan News:  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में भारत के साथ शांति और सहयोग की वकालत की है। इस्लामाबाद में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को “दुश्मन” नहीं, बल्कि “पड़ोसी” के रूप में मिलकर आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक साझेदारी बनानी चाहिए। उन्होंने कश्मीर और सिंधु जल समझौते जैसे विवादों को सुलझाने की अपील की, साथ ही जोर दिया कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है, जिसे दोनों देशों को एकजुट होकर हराना चाहिए।


बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए पाकिस्तान भारत के साथ ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साझेदारी बनाने के लिए तैयार है। भुटटो ने कहा कि, ‘हम नुकसान और फायदे का खेल खेलने वाले दुश्मन नहीं बल्कि ऐसे पड़ोसी हैं जो एक अरब लोगों को आतंकवाद की महामारी से बचाने के नैतिक दायित्व को साझा करते हैं। इसके लिए भारत के नेतृत्व से हमें बस इतनी ही अपेक्षा है कि वो अपने अहंकार को त्याग दे और पाकिस्तान के साथ शांति स्थापित करे।


भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर


हालांकि, यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता, बातचीत संभव नहीं है। बिलावल के इस प्रस्ताव को कुछ लोग शांति की दिशा में कदम मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण रणनीतिक चाल बता रहे हैं, खासकर तब जब बिलावल पहले भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी और युद्ध की धमकियां दे चुके हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read