HomeUTTAR PRADESH‘दुश्मन कोई भी हो, चाहे वह सीमा पार से…’ पुलिस स्मृति दिवस...

‘दुश्मन कोई भी हो, चाहे वह सीमा पार से…’ पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को किया याद


नई दिल्ली: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “मैंने स्वयं गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है। मुझे पुलिस के कार्यों को करीब से देखने का अवसर मिला है। इसके अलावा, रक्षा मंत्री के रूप में, मुझे सेना की कार्रवाइयों को भी करीब से देखने का अवसर मिला है। दुश्मन कोई भी हो, चाहे वह सीमा पार से आए या हमारे बीच छिपा हो, भारत की सुरक्षा के लिए खड़ा प्रत्येक व्यक्ति इसी भावना का प्रतिनिधित्व करता है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “नक्सलवाद लंबे समय से हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए एक समस्या रहा है। लेकिन हम इस समस्या को बढ़ने नहीं देंगे। हमारी पुलिस, CRPF, BSF, सभी अर्धसैनिक बलों और स्थानीय प्रशासन का सहयोगात्मक कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को विश्वास है कि अगले साल तक यह समस्या समाप्त हो जाएगी। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या भी बहुत कम है और उन्हें भी अगले साल मार्च तक समाप्त कर दिया जाएगा।


संकट और ज़रूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है- पीएम मोदी


इस दौरान पीएम मोदी ने पुलिस कर्मियों ने शहादत को भी सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा किपुलिस स्मृति दिवस पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि उनका दृढ़ समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और ज़रूरत के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता सराहनीय है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read