Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदुल्हन ने वरमाला के बाद खाया रसगुल्ला फिर हुई नौ-दो ग्यारह, जानें...

दुल्हन ने वरमाला के बाद खाया रसगुल्ला फिर हुई नौ-दो ग्यारह, जानें क्या है पूरा मामला?

fok-media-samman-samaroh


Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन सातफेरे लेने से पहले ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। प्रेमी के साथ भागने के लिए दुल्हन ने जो तरीका अपनाया, वो सुन आपके होश उड जाएंगे। दरअसल, जयमाल के बाद दुल्हन ने रसगुल्ला खाया और हाथ धोने के बहाने भाग गई। बता दें, दूल्हा-दुल्हन का पूरा परिवार जश्न मना रहा था। लेकिन दुल्हन के ऐसे भाग जाने के बाद बवाल मच गया। इसके बाद लड़की के परिवार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।


क्या है पूरा मामला?


बता दें, ये मामला बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां सजुआ पंचायत के सति स्थान गांव निवासी अरुण मंडल की 21साल की नंदनी उर्फ नेहा कुमारी की शादी कल होनी थी। बारात आ चुकी थी। पूरा परिवार शादी के माहौल में डूबा हुआ था। लेकिन तभी अचानक बवाल मच गया और पता चला कि दुल्हन भाग गई।


दरअसल, बारात आने के बाद जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन को रसगुल्ला खिलाकर उनका मुंह मीठा किया गया। लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि दुल्हन का रसगुल्ला खाना इतना महंगा पड़ सकता है। बता दें, नेहा रसगुल्ला खाकर अपने हाथ धोने के लिए अपने कमरे में चली गई। लेकिन काफी देर होने के बाद जब उसका परिवार उसे बुलाने उसके कमरे में गया, तो वह वहां नहीं थी।नेहा के परिवार ने उसे हर जगह ढ़ूढ़, लेकिन वह नहीं मिली। फिर बाद में पता चला कि वह प्रेमी संग भाग गई। इसके बाद जब दूल्हे पक्ष के लोगों को दुल्हन के भाग जाने का सच पता चला तो सभी भड़क गए और बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट आए।


परिवार ने दर्ज कराई शिकायत


दुल्हन के भाग जाने के बाद उसके परिवार ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। दुल्हन नेहा के पिता ने पुलिस को बताया कि संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव निवासी कपिलदेव मंडल के बेटे अमरजीत कुमार के साथ उनकी बड़ी बेटी नेहा की शादी तय हुई थी। पहले ये शादी नवंबर 2024में होने थी। लेकिन किसी कारण से उस समय इस शादी को टाल दिया गया था। फिर इसके बाद  23अप्रैल 2025की शादी तय की गई।


नेहा के पिता ने आगे बताया कि शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी। बारात आ चुकी थी। बिना विंघ्न के जयमाला भी हो हई थी। लेकिन नेहा रसगुल्ला खाने अपने कमरे में हाथ धोने गई और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular