spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार हुए अनंत सिंह का पहला बयान, बोले

दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार हुए अनंत सिंह का पहला बयान, बोले

fok-media-samman-samaroh


Anant Singh Statement: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले मोकामा क्षेत्र में दुलारचंद यादव हत्याकांड ने सियासत को गरमा दिया था। जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। शनिवार देर रात बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार किए गए अनंत सिंह ने रविवार सुबह कहा कि उन्हें मोकामा की जनता पर भरोसा है, इसलिए अब चुनाव वे ही लड़ेंगी। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से वोट डालने की अपील की। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


अनंत सिंह की गिरफ्तारी


दरअसल, 01नवंबर की आधी रात को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके बाढ़ स्थित आवास से हिरासत में लिया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की गई। तो वहीं, दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी लेकिन उनकी मौत सख्त वस्तु से चोटों के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी फेलियर से हुई थी। अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि उनके साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया।


एसएसपी शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह घटना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। पुलिस ने 80से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और मामला सीआईडी को सौंप दिया गया है। अनंत सिंह को रविवार को बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद मोकामा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि तनाव न फैले। चुनाव आयोग ने भी इस मामले में डीजीपी विनय कुमार से रिपोर्ट मांगी है और मोकामा में तीन अधिकारियों को हटा दिया है।


गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया


गिरफ्तारी के तुरंत बाद अनंत सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की गई, जो उनकी पहली प्रतिक्रिया मानी जा रही है। इसमें लिखा है ‘सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा के जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी।’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से वोट डालें और लोकतंत्र की रक्षा करें। अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि यह पोस्ट उन्होंने खुद लिखी है, जो उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular