HomeUTTAR PRADESHदुकान कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट,दो गुटों पर पुलिस ने की...

दुकान कब्जे को लेकर विवाद में मारपीट,दो गुटों पर पुलिस ने की कार्यवाही

जलालपुर,अंबेडकरनगर। दुकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। विदित हो कि बीते शनिवार को कस्बे की रामगढ़ रोड स्थित सेंट्रल बैंक के नीचे दुकान में कब्जेदारी को लेकर कस्बे के मोहल्ला छाछू निवासी मोहम्मद आमिर, मो जैद, हेलाल अहमद तथा कस्बे के ही साहबतारा निवासी मो सलमान, मो फैयाज, मो शादाब व मो सैफ से विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को चोट आई थी। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी, डंडे, बेल्ट और पंच आदि का प्रयोग किया गया था। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर अपने मृतक पिता की पिस्तौल लेकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read