HomeUTTAR PRADESHदीपावली की तैयारी में जुआरी, थाना क्षेत्रों के अड्डों पर कारोबार जारी

दीपावली की तैयारी में जुआरी, थाना क्षेत्रों के अड्डों पर कारोबार जारी

  • अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत इन स्थानों पर अभी से शुरू हो गया है सट्टेबाजी का दौर

  • इस अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत को लेकर जनमानस में चर्चा का बाजार गर्म

अम्बेडकरनगर। जिले में दीपावली की तैयारी को लेकर जुआरी अपने कारोबार में जुट गये हैं अड्डों पर उनके द्वारा बेखौफ सट्टेबाजी चल रही है। इस अवैध कारोबार में थानों के पुलिस की मिलीभगत बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि दीपावली व धनतेरस त्योहार के महीना भर पहले से जुआरियों का कारोबार शुरू हो जाता है और जैसे-जैसे नजदीक आता है अड्डो पर सट्टेबाजी का दौर तेज होने लगता है। अभी इन त्योहारों के आने में 10 दिन का वक्त है इसके पूर्व ही जगह-जगह अड्डो पर सट्टेबाजी में जुआरी इक्ट्ठा होने शुरू हो गये हैं यह हाल जिले के सभी थाना क्षेत्रों के चुनिंदा ठिकानों का है। इन अड्डों के बारे में भले ही आमजनमानस अनभिज्ञ हो किन्तु पुलिस के संज्ञान में पूरी तरह से है जिसका मुख्य कारण अड्डों से उनका सौदा तय होना बताया जा रहा है। नजीर के तौर पर अकबरपुर थाना क्षेत्र को लिया जाए तो यहां मीरानपुर बनगावं रोड जहां जुआरियों का कारोबार फल-फूल रहा है। शहजादपुर चौक में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी के दौर चलने की चर्चा जोरों पर है। नई सड़क शहजादपुर से होकर बारात घर रोड कोड़रा की बाग में जुआरी अपने कारोबार में फलीभूत हो रहे हैं। इसके अलावा लगभग दर्जन भर अड्डे हैं इन स्थानों पर जुआरी अपनी मंशा में कामयाब हो रहे हैं। बताया जाता है कि इस तरह के अड्डों पर जुआरियों को हारने में उन्हें धन की उपलब्धता कराने के लिए धनपशु किस्म के लोग मौजूद रहते हैं उनके द्वारा उन्हें बतौर शर्त धन मुहैया कराने का सिलसिला जारी रहता है। शर्त को लिया जाए तो हारने वाले जुआरियों से उनके द्वारा उनकी सम्पत्ति आदि के एग्रीमेंट कराये जाते हैं,दिये रकम की वापसी न होने पर जमीन जायदाद आदि के बैनामें कराना उनका पेशा बन गया है। इस अवैध कारोबार में जहां जुआरी कंगाल हो रहे हैं वहीं धनपशुओं और पुलिस की चांदी कट रही है। पुलिस अड्डो से वसूली में और धनपशु किस्म के लोग जमीन हड़पने में पूरी तरीके से सफल रहते हैं। ऐसी दशा में पुलिस द्वारा जिन्हें जुए जैसे कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सही ढंग से दायित्व का निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read