HomeUTTAR PRADESHदिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों की बल्ले-बल्ले, SpiceJet ने पटना के लिए...

दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों की बल्ले-बल्ले, SpiceJet ने पटना के लिए शुरू की स्पेशल फ्लाइट


SpiceJet Diwali Chhath Flights: त्योहारों का मौसम आते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। लोग दिवाली की रोशनी और छठ पूजा के पवित्र मौके पर घर लौटने को बेताब रहते हैं। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट ने पटना सहित बिहार के प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान किया है। यह कदम न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि त्योहारों के दौरान हवाई यात्रा को और सुलभ बना देगा।


पटना के लिए कई शहरों से शुरू होंगी स्पेशल फ्लाइट


SpiceJet ने 10अक्टूबर 2025से चरणबद्ध तरीके से ये अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू की हैं। नई फ्लाइट्स अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से पटना के बीच सीधी उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली और मुंबई से पटना की मौजूदा फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि ये सेवाएं त्योहारों की भीड़ को संभालने के लिए डिजाइन की गई हैं, ताकि यात्री परिवार के साथ समय बिता सकें।


स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर डेबोजो महर्षि ने एक बयान में कहा ‘त्योहारों का मौसम हमारे लाखों यात्रियों के लिए बेहद खास होता है। हम छठ पूजा और दिवाली के लिए घर लौटने को आसान और सुलभ बनाने के लिए उत्साहित हैं। पटना, दरभंगा और अयोध्या के लिए बेहतर कनेक्टिविटी से हम लोगों को उनके अपनों के करीब ला रहे हैं।’ यह पहल कंपनी की मौजूदा नेटवर्क को मजबूत करेगी, जिसमें पटना से दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी, तथा दरभंगा से बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली की उड़ानें पहले से संचालित हैं।


एयर इंडिया भी शुरू करेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स


स्पाइसजेट की इस घोषणा से पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी पटना के लिए 166 अतिरिक्त फ्लाइट्स की पेशकश की है। एयर इंडिया की मौजूदा 42 साप्ताहिक उड़ानें दिल्ली और मुंबई से पटना को जोड़ती हैं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और बेंगलुरु से 14 साप्ताहिक सेवाएं चला रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read