HomeUTTAR PRADESHदिवाली के दिन जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI हुआ 400 के...

दिवाली के दिन जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI हुआ 400 के पार; GRAP-2 भी लागू


Delhi Air Quality: दिवाली के दिन दिल्ली की हवा और ज्यादा जहरीली हो गई है। राजधानी में 20 अक्टूबर के सुबह सुबह के समय दिल्ली का AQI 354 तक पहुंच गया है। कुछ इलाकों में यह ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं आनंद विहार में AQI 417 दर्ज किया गया। विजय नगर (गाज़ियाबाद) में AQI 348, और नोएडा में AQI 341 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नोएडा सेक्टर-1 का AQI 344 रहा। इस तरह आनंद विहार में प्रदूषण की स्थिति सबसे चिंताजनक बनी हुई है।


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कल शाम से दिल्ली-NCR में GRAP (Graded Response Action Plan) के स्टेज-2 को लागू कर दिया है, क्योंकि AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में प्रवेश कर गया। तने ऊंचे AQI स्तर पर सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों के लिए। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मास्क पहनें (N95 या बेहतर), घर के अंदर रहें, एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें, और पटाखे न जलाएं।यहां तक कि ‘ग्रीन’ पटाखे भी प्रदूषण बढ़ा सकते हैं।


लोगों से अपील


CAQM ने नागरिकों से अपील की है कि वे GRAP स्टेज-I और स्टेज-II के तहत दिए गए सुझावों का पालन करें। लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करें। तकनीक का उपयोग करें, कम भीड़भाड़ वाला मार्ग चुनें, भले ही वह थोड़ा लंबा हो। अपने वाहनों में नियमित रूप से एयर फिल्टर बदलें। अक्टूबर से जनवरी के महीनों के दौरान धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचें। ठोस अपशिष्ट और बायोमास को खुले में जलाने से बचें।


GRAP-2 हुआ लागू


राजधानी दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान को लागू कर दिया गया है। साथ ही सभी एजेंसियों को जरूरी कदम उठान के निर्देश दिए गए हैं। इन कदमों में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए किए जाने वाले विशेष उपाय शामिल हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read