HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, जानिए कल के मौसम...

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव, जानिए कल के मौसम का हाल


Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों का मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छाए हैं और तेज आंधी चल रही है। हालांकि राजधानी में रविवार सुबह बारिश हुई और कई जगह जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।इससे पहले मौसम विभाग ने भी रविवार के लिए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की थी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सामान्यतया बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार व्यक्त किए थे।


सोमवार को भी हल्की वर्षा हो सकती है


सोमवार को भी हल्की वर्षा हो सकती है। शनिवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली में भारत मंडपम के पास सबसे अधिक 16.4मिलीमीटर वर्षा हुई। लोधी रोड में भी 12मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिल्ली में इस अब तक कुल 69.7मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से थोड़ा ही कम है।


हिमाचल उत्तराखंड में भूस्खलन की संभावना


मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों हिमाचल उत्तराखंड में भूस्खलन की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में मानसूनी बारिश जारी रहेगी।


बारिश का दौर जारी,तीन की मौत


राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा है। यहां झालावाड़,धौलपुर,करौली,अलवर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। झालावाड़ में चार इंच से अधिक बारिश हुई है। झालावाड जिले के सुनेल में एक झील में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए,दो के शव बाहर निकाले गए हैं। एक अभी लापता हैं। झुंझुनूं,दौसा,चित्तौड़गढ़,टोंक जिलों में दिनभर मध्यम बारिश का दौर जारी रहा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read