HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में बादलों की दस्तक, पहाड़ों पर भी बारिश;...

दिल्ली-हरियाणा समेत 10 राज्यों में बादलों की दस्तक, पहाड़ों पर भी बारिश; जानें आज का मौसम


IMD Rain Alert:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। आज 21 जनवरी से लेकर अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ सहित लगभग 10 राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं से मौसम बदल सकता है।


हल्की बारिश और बर्फबारी की शुरुआत


IMD के अनुसार, आज 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। जबकि, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कोहरा भी देखा जा सकता है, जो दृश्यता को प्रभावित करेगा। ऐसे में IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 10 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख मे 22 से 26 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 22-23 जनवरी को घाटी में भारी बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। 22-26 जनवरी तक छिटपुट बारिश की संभावना है। तो वहीं, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 22-24 जनवरी तक हल्की बारिश। तापमान में गिरावट आएगी, जो ठंड बढ़। सकती है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read