HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, तेज़ हवाओं और...

दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री, तेज़ हवाओं और बारिश से बदलेगा मौसम का मिज़ाज


 IMD Weather Alert: फरवरी 2026 के शुरुआती दिनों में उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है, जहां दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी नवीनतम प्रेस रिलीज में चेतावनी जारी की है कि इन विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होगी, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं, धुंध और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। विशेष रूप से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में हवाओं का जोर रहेगा, जबकि कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम


IMD के अनुसार, पहला विक्षोभ 5 और 6 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद दूसरा विक्षोभ 8 फरवरी की रात से सक्रिय होगा, जो 9 से 10 फरवरी तक हिमालयी इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी लाएगा। इन विक्षोभों का असर मैदानी क्षेत्रों तक फैलेगा, जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?


IMD की मानें तो दिल्ली-NCR क्षेत्र में 5 से 7 फरवरी तक घनी धुंध की स्थिति बनी रहेगी, जिससे दृश्यता कम होगी। इसके अलावा हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जो ठंड को और बढ़ा सकती है। IMD ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा और पंजाब में 5 फरवरी तक घनी धुंध रहेगी, जबकि 6-8 फरवरी के बीच हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।


पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 फरवरी तक घनी से बहुत घनी धुंध की चेतावनी है। 5-6 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं  चल सकती है। बिहार में 6 फरवरी तक अलग-अलग जगहों पर घनी धुंध रहेगी और हवाओं का असर महसूस होगा। हालांकि, बारिश की संभावना कम है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read