spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान, नए एक्सप्रेसवे का ट्रायल हुआ...

दिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान, नए एक्सप्रेसवे का ट्रायल हुआ शुरू

fok-media-samman-samaroh


Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब और भी आसान हो गया। सबसे बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स में से एक दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे को आज, 1 दिसंबर से आम वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे से सभी बैरिकेड्स हटाए जाने के बाद सुबह से ही इस 210 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई। बता दे इसे फिलहाल ट्रायल रन के लिए खोला गया है।


समय की बचत


एक्सप्रेसवे को लेकर एक यात्री ने बताया कि आज इसे ट्रायल रन के लिए खोला गया है। ये एक्सप्रेसवे हमारे सफर को आसान बनाएगा, क्योंकि ये हमें ट्रैफिक जाम से बचाएगा। इससे हमारे समय की बचत होगी हमें उम्मीद है कि सरकार इसे जल्द ही खोलकर जनता के हवाले कर देगी। 


क्या है एक्सप्रेसवे की खासियत


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लगभग 210 किलोमीटर लंबा है, जो 12/6 लेन का एक्सप्रेसवे है। दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय 6.5 घंटे से कम होकर लगभग 2.5 घंटे हो जाएगा। वहीं, इस एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। साथ ही एक्सप्रेसवे पर कई प्रकार की सुविधाएं हैं, जैसे कि आपातकालीन सेवाएं, रेस्टोरेंट, और पेट्रोल पंप। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान पर्यावरण संरक्षण पर खास ध्यान दिया गया और यहां काफी हरियाली देखने को मिल रही है। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भारत के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में से एक होगा, जिस पर यात्रियों के लिए सफर करना आसान होगा।


क्या है इसका रूट?


ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर देहरादून तक जाएगा। इसके रास्ते में बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे प्रमुख शहर आएंगे। एक्सप्रेसवे खेकड़ा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इस परियोजना का निर्माण चार चरणों में किया गया है। पहला चरण- अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन तक को छह महीने पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा, राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जो 12 किलोमीटर लंबा है। इसका निर्माण भी इस परियोजना का हिस्सा है। साथ ही, जानवरों की सुरक्षित आवाजाही के लिए छह अंडरपास भी बनाए गए। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular