HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खरनाका एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 6 लोगों की...

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खरनाका एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 6 लोगों की गई जान


Accident On Delhi-Lucknow Highway: ​उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर तेज में गाड़ी चलाने के कारण एक्सीडेंट हुआ है। कटघर थाना इलाके में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। 


जनाकारी के मुताबिक, एक ऑटो को पीछे से आ रही मेरठ डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने रौंद दिया।​ यह भीषण टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्ची की इलाज के दौरान जान चली गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश लोग कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव के रहने वाले हैं।


शादी में शामिल होने जा रहे थे


जानकारी के अनुसार, अब्दुल्लापुर गांव के एक परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रफातपुरा गांव जा रहे थे। इस हादसे के बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया।  पीड़ितों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।  जिला अस्पताल में एक व्यक्ति का इलाज अभी चल रहा है।


रोडवेज बस ने मारी ठोकर 


मुरादाबाद-लखनऊ नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे में कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी संजू अपने ऑटो में एक ही परिवार के 11 अन्य सदस्यों को लेकर कटघर के रफातपुरा गांव में धर्मवीर के घर भात लेकर जा रहे थे। ऑटो में सवार लोगों में संजू के अलावा सीमा,आरती,अभय,सुमन और अनन्या शामिल थे। जैसे ही उनका ऑटो हाइवे पर कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाइवे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही मेरठ डिपो की एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में संजू, सीमा, आरती, अभय और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read