HomeUTTAR PRADESHदिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिलने पर मचा बवाल, महिलाओं ने किया...

दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिलने पर मचा बवाल, महिलाओं ने किया हंगामा तो शख्स ने भी दिया मजेदार जवाब


Delhi News: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो से जुड़े कई वीडियोज सामने आते रहते हैं। जिसमें कई लोग डांस करते दिखते हैं, तो कुछ लोग एक-दूसरे से झगड़ते हुए दिखते हैं। इस बीच, दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी और महिला सीट को लेकर बहस कर रहे हैं।


गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की तादाद लाखों में हैं। हर यात्री चाहता है कि जैसे ही वह मेट्रो में घुसे, उसे सीट मिल जाएं और उसका स्टॉप आने तक कोई उसे सीट से उठने के लिए ना बोलें। लेकिन यह मौका सिर्फ कुछ लोगों को ही मिलता हैं।


क्या है पूरा मामला?


दिल्ली मेट्रो के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिनमें सीट को लेकर क्लेश हुए हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां दो लोग एक सीट के लिए आपस में बहस कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक आदमी पहले से ही सीट पर बैठा हुआ हैँ। तभी अचानक एक महिला उसे सीट छोड़ने को कहती है। लेकिन आदमी ऐसा करने से मना कर देता है। जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरु हो गई। 


सीट के लिए हंगामा


दरअसल, वायरल वीडियो जनकपुरी पश्चिम मेट्रो का बताया जा रहा है। जहां एक आदमी पहले से ही सीट पर बैठा हुआ है। लेकिन एक महिला को सीट देने से मना कर देता है। वीडियो में कुछ महिला यात्री कहती हैं ‘बैठे रहो, किसी और के लिए सीट क्यों छोड़ रहे हो? जिसके बाद शख्स कहता है कि, उसने सीट छोड़ी नहीं बल्कि उसका स्टेशन आ गया है।’


इसके बाद एक अन्य महिला कहती है ‘थोड़ा तो बड़प्पन दिखाओ। पूरे कोच में हंगामा मचा दिया। ऐसा करके आप तो वायरल हो गए भैया जी।’ महिला आगे कहती है ‘एक बार चुप रहने की कोशिश करो. बड़े आदमी बनो और कुछ शिष्टाचार दिखाओ।’ 


लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स


इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस आदमी को अपनी सीट महिला को दे देनी चाहिए थी। ऐसा करने से उसका कुछ नहीं बिगड़ता। तो वहीं, कुछ लोग उस आदमी का बचाव करते हुए नजर आए। उनका कहना हैं ‘उन्हें महिला यात्रियों के खड़े रहने और आदमी के बैठे रहने में कोई बुराई नहीं दिखती।’

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read