spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में वायु प्रदूषण बना जानलेवा, सुप्रीम कोर्ट ने तय की सुनवाई...

दिल्ली में वायु प्रदूषण बना जानलेवा, सुप्रीम कोर्ट ने तय की सुनवाई की तारीख

fok-media-samman-samaroh


Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण पराली जलाने को बताया जा रहा है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है कि देश की सर्वोच्च अदालत यानी कि सुप्रीम कोर्ट प्रदूषण के मुद्दे पर 12 नवंबर को सुनवाई करेगी। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को 12 नवंबर को सुनेंगे।


हवा हो रही लगातार खराब


वहीं, वकील ने बताया कि एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है, जैसा कि अदालत को भी पता होगा। 3 नवंबर को अदालत ने आयोग और सीपीसीबी को एक हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए थे। इसे सूचीबद्ध करने की कोई तारीख तय नहीं है, मायलॉर्ड्स इसे सोमवार को सूचीबद्ध कर सकते हैं, ये अत्यावश्यक है हमें वास्तव में नहीं पता कि क्या हो रहा है और शहर की हवा लगातार खराब हो रही है। 


दिल्ली में हालात हुए बूरे


राष्ट्र की राजधानी की वायु गुणवत्ता में दो दिनों तक सुधार देखने को मिला था। हालांकि, मामूली सुधार के बाद गुरुवार, 6 नवंबर को वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो गई और ये बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। माना जा रहा है कि निकट भविष्य में इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के इनु, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 दर्ज किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular