HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में मानसून की दस्तक, रोहिणी और पीतमपुरा समेत कई इलाकों में...

दिल्ली में मानसून की दस्तक, रोहिणी और पीतमपुरा समेत कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश; जानें अगले 24 घंटो में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज


Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की घोषणा के अनुसार, 2025 का मानसून अपने सामान्य समय से नौ दिन पहले है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जो सामान्य तौर पर 8 जुलाई तक पहुंचता है। दिल्ली में शनिवार और रविवार को रोहिणी, पीतमपुरा, करावल नगर, राजौरी गार्डन, द्वारका और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नोएडा, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हुई।


हिमाचल में बाढ़ का खतरा


हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पंडोह बांध के सभी गेट खोलकर 36,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, और लोगों को ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


देशभर में बारिश का कहर


IMD ने झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कोंकण, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read