HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में भी कफ सिरप पर लगी रोक...सरकार ने की माता-पिता से...

दिल्ली में भी कफ सिरप पर लगी रोक…सरकार ने की माता-पिता से अपील, कहा- बच्चों को न दी जाए ये दवा


Cough Syrup News: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामला सामने आया, जिसके बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए कफ सिरप की कंपनी पर बैन लगा दिया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए। राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार की एडवाइजरी को दिल्ली में सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।


कफ सिरप पर लगा बैन


स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अब दिल्ली में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की वो दवा नहीं दी जाएगी, जिसके इस्तेमाल से अन्य राज्यों में दुखद घटनाएं देखने को मिली है। ये फैसला बच्चों की जान बचाने और उनकी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया। इसके साथ ही बाजार में एक विशेष कंपनी के कफ सिरप की खरीद और बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है।


सरकार ने जारी की एडवाइजरी


मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से जुड़े मामलों के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कफ सिरप के इस्तेमाल और बिक्री पर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों, फार्मेसियों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिबंधित कफ सिरप का इस्तेमाल न करें और इसके स्टॉक की बिक्री तुरंत रोक दें। साथ ही माता-पिता से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को कोई भी कफ सिरप देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read