HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, मॉल में धमाके की थी...

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, मॉल में धमाके की थी योजना; ISIS से जुड़े अपराधी के कनेक्शन


Delhi News: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आतंकीअदनान खानने न केवल आतंकी संगठनआईएसआईएस (ISIS) की शपथ ली थी, बल्कि संगठन की वर्दी पहनकर अपनी तस्वीर सीरिया स्थित हैंडलर को भेजी थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अदनान ने जिस तरह आईएसआईएस की पारंपरिक प्रक्रिया Bayah के तहत ‘खलीफा’ के प्रति निष्ठा की शपथ ली, वह इस बात का प्रमाण है कि वह संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। शपथ के बाद उसे नया कोड नाम‘अबू मुहरिब’ दिया गया था।


जांच में खुलासा हुआ है कि अदनान खान दिल्ली के एक बड़े मॉल की रेकी कर चुका था और उसनेदिवाली के दौरान धमाका करने की योजनाबनाई थी। उसका उद्देश्य त्योहार के मौके पर अधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में दहशत फैलाना था। सूत्रों के मुताबिक, वह सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआईएस के संपर्क में आया और धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन का हिस्सा बन गया। विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर वह दिल्ली में हमले की तैयारी में जुटा था।


डिजिटल सबूतों से खुला आतंक का नेटवर्क

सुरक्षा एजेंसियों ने अदनान के मोबाइल और लैपटॉप से कईसंवेदनशील चैट, फोटो और वीडियोबरामद किए हैं, जो उसके आतंकवादी संगठन से सीधे संबंधों की पुष्टि करते हैं। एजेंसियां फिलहाल उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। जांच टीमें यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके संपर्क में देश के किन-किन शहरों के लोग थे। इस गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी वारदात को टालते हुए राजधानी को संभावित खतरे से बचा लिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read