HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, जानें कल से स्कूल खुलेंगे या...

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, जानें कल से स्कूल खुलेंगे या जारी रहेगा ऑनलाइन क्लासेस?


Delhi School Closed: दिल्ली में प्रदूषण के गंभीर हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले हफ्ते ही स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन क्लासेस चलाने का आदेश दिया था। दिल्ली के सभी स्कूलों में 5वीं तक की क्लासेस ऑनलाइन मोड में चल रही हैं। वहीं आज रविवार होने की वजह से ज्यादातर पेरेंट्स कल की स्थिति को लेकर कंफ्यूज हैं।


कई लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि कल, 17 नवंबर 2025 को दिल्ली के स्कूल खुले हैं या नहीं। बता दें कि अधिकतर स्कूलों ने सर्कुलर या मेसेज भेजकर पेरेंट्स को डिटेल भेज दी है। दिल्ली के कई स्कूलों में कल से 5वीं तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में क्लासेस आयोजित की जाएंगी। इसके लिए पेरेंट्स अपने बच्चे के स्कूल का स्टेटस चेक कर लें।


हाइब्रिड मोड पर चलेगी क्लास


हाइब्रिड मोड का मतलब कि क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में लगेंगी। पेरेंट्स चाहें तो बच्चे को स्कूल भेज सकते हैं और अगर वे बच्चे को बाहरी हवा के संपर्क में आने से बचाना चाहते हैं तो ऑनलाइन क्लास अटेंड करवा सकते हैं। राजधानी के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास कब तक चलेगी, फिलहाल इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। आज के तापमान में गिरावट के बाद प्रदूषण का लेवल पहले से भी बढ़ गया है। वहीं लोग लगातार सर्दी, खांसी, सिरदर्द आदि परेशानियों की शिकायत कर रहे हैं।


एन 95 मास्क है जरूरी


इसके साथ ही स्कूल आकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं। बच्चा 5वीं क्लास तक का हो या छठी से 12वीं क्लास का, सभी को विंटर यूनिफॉर्म में स्कूल जाना होगा। यही नहीं, खराब हवा से खुद को बचाने के लिए एन 95 मास्क का भी अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना होगा। इसलिए सभी पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि बच्चों को एन 95 मास्क के साथ ही स्कूल भेजें। एक्यूआई में गिरावट दर्ज होने तक स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज बंद रहेंगी।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read