Today Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी कहर मचाना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात को और मुश्किल बना दिया है। आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं। लोगों को सावधानी बरतने और दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तीन दिनों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, इस वीकेंड में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी आने का अनुमान है। बता दें कि बीते सोमवार को राजधानी दिल्ली में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का पहला 40 डिग्री से अधिक तापमान है।
उत्तर भारत में हीट वेव का अलर्ट
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्य में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में हीटवेव की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल तक लोग हीटवेव का अनुभव कर सकते हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के बीच हीटवेव का खतरा है।









