HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में इस बार दिवाली पर फूटेंगे पटाखे? मनजिंदर सिंह सिरसा ने...

दिल्ली में इस बार दिवाली पर फूटेंगे पटाखे? मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया बड़ा बयान


Manjinder Singh Sirsa Statement: दिल्ली में प्रदूषण के कारण दीपावली के मौके पर भी पर भी पटाखे जलाने पर रोक लगा दी जाती है। ऐसे में त्योहार के सीजन को देखते हुए। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दीपावली से पहले राजधानी जनता के सामने एक प्रस्ताव रखा है। सिरसा ने कहा है कि दिल्ली को पूरी तरह से पटाखों पर बैन लगाना सही नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि दीपावली के मौके पर 1 घंटे सुबह और शाम एक घंटे ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी जाए।


ग्रीन पटाखों की अनुमति


सिरसा का कहना है कि त्योहार मनाने का हक सभी को है, लेकिन इसे पर्यावरणीय नियमों के तहत बैलेंस करते हुए मनाना चाहिए। उन्होंने कहा ये भी कहा हम चाहते हैं कि लोग अपनी आस्था का सम्मान करते हुए पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभाएं। दिल्ली में सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति दी जाए और तय समय पर ही इन्हें चलाया जाए।


सिरसा ने की नई पहल


सिरसा ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर को एक और बड़ी पहल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि ये योजना पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषण स्तरों को घटाने पर केंद्रित होगी। इस प्रोग्राम के तहत अब स्टार्टअप्स और कंपनियां नई तकनीकें और समाधान पेश कर सकती हैं।


ये प्रोजेक्ट 70 प्रतिशत से ज्यादा मानकों को पूरा करेगा, उसका खर्च सरकार उठाएगी। इनोवेशन ट्रायल सफल होने पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर समाधान को IIT या नेशनल लैब से मंजूरी मिलती है, तो एक्सट्रा 50 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन 31 अक्टूबर तक DPCC की वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।


10 सालों में पहली बार दिल्ली की हवा साफ- सिरसा


मंत्री ने बताया कि पिछले 10 सालों में दिल्ली ने अब तक के सबसे साफ 195 दिन दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की बढ़ती संख्या और निर्माण कार्य प्रदूषण का बड़ा कारण है, लेकिन राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हवा को साफ बनाए रखना।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read