HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में आज भी नहीं होगी कृत्रिम बारिश, जानें क्यों किया गया...

दिल्ली में आज भी नहीं होगी कृत्रिम बारिश, जानें क्यों किया गया स्थिगित


नई दिल्ली:  मंगलवार को राजधानी दिल्ली में क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश कराने के योजना फेल हो गई। जानकारी के अनुसार, नमी में कमी रहने के कारण बारिश हुई बारिश नहीं पाई। जिसके बाद आज यानी बुधवार को कृत्रिम बारिश कराने की योजना को स्थगित कर दिया है। इसके मतलब आज भी क्लाउड सीडिंग नहीं होगी।  


जानकारी के अनुसार, आज (29 अक्टूबर 2025) के लिए नियोजित क्लाउड-सीडिंग गतिविधि को बादलों में अपर्याप्त नमी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह प्रक्रिया सही वायुमंडलीय परिस्थितियों पर अत्यधिक निर्भर है।IIT कानपुर के मुताबिक, हालांकि कल बारिश नहीं हो सकी क्योंकि नमी का स्तर लगभग 15 से 20% था, लेकिन परीक्षण से बहुमूल्य जानकारी मिली। दिल्ली भर में स्थापित निगरानी केंद्रों ने कणिकाओं और नमी के स्तर में वास्तविक समय में होने वाले बदलावों को दर्ज किया। आंकड़ों से पता चलता है कि PM2.5 और PM10 सांद्रता में 6 से 10 प्रतिशत की मापनीय कमी आई है, जो दर्शाता है कि सीमित नमी की स्थिति में भी, क्लाउड सीडिंग वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान दे सकती है।


शाम 4 बजे के बाद नमी बढ़ेगी- सिरसा


दिल्ली में क्लाउड सीडिंग पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “IMD के मुताबिक अभी तक भी 10-15% नमी है। कल हमारी इस प्रतिशत में ट्रायल हो गई है। अलगी ट्रायल 20-25% पर होगी। IMD के मुताबिक उम्मीद है कि शाम 4 बजे के बाद नमी बढ़ेगी। इसके बाद फिर से ट्रायल होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read