spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली को सता रही है डेंगू और चिकनगुनिया, मलेरिया ने तोड़ा 6...

दिल्ली को सता रही है डेंगू और चिकनगुनिया, मलेरिया ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: मानसून सीजन का सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन दिल्ली के लोग अभी भी मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसे बुखार से परेशान हैं। मॉनसून सीजन के बाद भी हालात गंभीर बने हुए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले छह साल के उच्च स्तर पर हैं और डेंगू का खतरा भी बना हुआ है। MCD की रिपोर्ट के अनुसार, 29 सितंबर तक मलेरिया के 371 मामले आए।वहीं डेंगू के 759, चिकनगुनिया के 61 केस सामने आए। ये आंकड़ा बताता है कि पिछले साल इसी समय 237 मलेरिया और 42 चिकनगुनिया मामलों की तुलना में इस साल काफी बढ़ोतरी देखी गई है।


मलेरिया के बढ़े मामले


मलेरिया के मामले 2021 से 5 गुना बढ़ गए हैं। उस साल सितंबर तक सिर्फ 66 मामले ही दर्ज हुए थे। डेंगू के मामले भले ही 2023 में 2,701 मामलों से कम हैं, लेकिन ये अभी भी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।


MCD ने दर्ज किए मुकदमे


हाल ही में MCD ने मच्छरों को कम करने के लिए अभियान को तेज कर दिया है। 1 जनवरी से 23 अगस्त तक अधिकारियों ने एक लाख से ज्यादा घरों का निरीक्षण किया, जिनमें मच्छर प्रजनन पाया गया। लगभग 99,000 कानूनी नोटिस और 18,000 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए।


डेंगू के मामले कम


इसके अलावा लगभग, 8.79 लाख घरों में छिड़काव किया गया। 4,588 सामुदायिक अभियान चलाए गए। प्राकृतिक तरीके से मच्छर प्रजनन रोकने के लिए 304 पानी वाले जगहों में मछलियां छोड़ी गई, जो पिछले साल 209 थीं। अधिकारी ने बताया कि डेंगू के मामले अभी कम हैं, लेकिन मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। डेंगू आमतौर पर सितंबर से नवंबर के बीच तेजी से फैलता है, लेकिन इस बार ये पिछले साल के मुकाबले कम रहा। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular